पाकुड़, मार्च 4 -- सदर प्रखंड के रहसपुर पंचायत सचिवालय भवन का निरीक्षण मंगलवार को प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश ने किया। इस दौरान उन्होंने हर माह बैठक करने का निर्देश मुखिया को दिया। ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु तैयार वार्षिक कार्य योजना को वीएलई के माध्यम से पंचायत भवन से ही प्रविष्टि करने का सुनिश्चित करें। मुखिया एवं पंचायत सचिव अपना डीएससी अपने पास रखें एवं पंचायत भवन में अपनी उपस्थिति में योजनाओं में भुगतान करावें। साथ ही पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना से पंचायत सचिवालय को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। पंचायत सचिव पंचायत सचिवालय में नियमित रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करें। पंचायत में क्रियान्वित योजनाओं के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को अविलंब जमा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.