सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में दिव्यांगजनो के लिए सदर अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाता है। दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को अस्पताल परिसर में कैंप लगाकर दिव्यांगता जांच करते हुए प्रमाण पत्र बनाया जाता है। अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सक सभी दिव्यांग की जांच करके उनका डिसेबिलिटी परसेंटेज तय करते है और फिर प्रमाण पत्र उसी हिसाब से निर्गत किया जाता है। बताया गया कि जिले में प्रत्येक माह 15 से 20 प्रमाण पत्र बनया जाता है। प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की जानकारी दिव्यांग जनो के द्वारा बताई गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...