बदायूं, जुलाई 21 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के तत्वावधान में साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। विशेष यज्ञ प्रश्रय आर्य जय ने वैदिक मंत्रो से कराया। अथर्ववेद के प्रथम मंडल के 32 में सूक्त के मंत्रों से आहुतियां देते हुए प्रश्रय आर्य ने कहा प्रत्येक मनुष्य को धार्मिक होना चाहिए। इस मौके पर राकेश आर्य, साहब सिंह, सुखवीर सिंह, संतोष कुमारी, मुन्नी देवी, गुड्डू देवी, सूरजवती देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...