प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। भाजपा महानगर की सिविल लाइन कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमें अनुशासन में रहकर संगठनात्मक कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम देना है। बूथ स्तर से लेकर मंडल तक सघन अभियान चलाकर समर्पण निधि के कार्यक्रम को सफल बनाना है। प्रत्येक मंडलों में 50 हजार की समर्पण निधि जुटाने का लक्ष्य है। छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। संचालन वरुण केसरवानी रवि ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, डॉ. शैलेश पांडे, रमेश पासी, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.