सहारनपुर, अगस्त 7 -- सहारनपुर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा और प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व पुलिस और सुरक्षा बलों के शहीद जांबाज़ों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चला कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा व संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन गया है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक वर्ष भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभ...