मैनपुरी, जनवरी 20 -- भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को करहल और किशनी विधानसभा की कोर कमेटी के बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि एसआईआर अभियान महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में सभी लोगों को जोड़ना है। कोई भी वोटर मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता रीड़ होते हैं। पदाधिकारी एसआईआर अभियान में कार्यकर्ताओं को लगाएं। कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाएं। बूथ पर एसआईआर में जो भी वोटर छूटे हैं, उनके फार्म भरवाए जाएं। पदाधिकारी घर-घर संपर्क करें और छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराएं। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि एसआईआर को लेकर प्रत्येक विधानसभा में दस-दस लोगों की कोर कमेटी बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...