पटना, दिसम्बर 5 -- राज्य के हर प्रखंड में दो सिलाई उत्पादन केंद्र स्थापित होंगे। इसके माध्यम से 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 40 हजार दीदियों को प्रशिक्षित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों में नोडल सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र पर 1365 सिलाई मशीन से सिलाई कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक आय-व्यय पर हुए विवाद के बाद सरकार का उत्तर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण में बिहार ने मिसाल पेश की है। आज जीविका से जुड़ी महिलाएं दूसरे राज्यों में जाकर प्रशिक्षण दे रही हैं। वहीं, सतत जीविको पार्जन योजना चलाकर दो लाख से अधिक गरीब परिवारों को दो-दो लाख की मदद की गई है। 31 लाख से अधिक महिलाओं क...