मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में मंगलवार को राज्य का बजट पेश किया। इस परअपनी प्रतिक्रिया में बुद्धिजीवियों ने कहा कि बजट विकसित बिहार का रोड मैप है। जाति आधारित जनगणना में चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को लघु उद्यमी योजना के माध्यम से सशक्त बनाने का संकल्प इस बजट में है। साथ ही, हाट बाजार के विकास से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उद्योगों में 50 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश आकर्षित करने, चौथे कृषि रोडमैप से किसानों की आय बढ़ाने,मखाना उत्पादन, डेयरी उद्योग और मत्स्य एवं पशुपालन को प्रोत्साहित करने, प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज स्थापित करने, जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी स्तर तक ले जाने, पांच नए एक्सप्रेसवे और सौर ऊर्जा विस्तार करने, शहर...