पटना, फरवरी 13 -- विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई), पटना के 12वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें देश के ख्याति प्राप्त बिजनेस लीडर और सलाहकार संजय पाणिग्रही और स्टार्टअप सलाहकार व मार्केट विशेषज्ञ संजय त्रिपाठी ने नवाचार, उद्यम, उद्यमिता आदि के क्षेत्र में हो रहे बदलाव, अवसर और चुनौती पर तीन दशक से अधिक का अनुभव साझा किया। निदेशक प्रो. देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक पीढ़ी का लक्ष्य और चुनौती एक समान नहीं हो सकती। उन्होंने मिलेनियल, जेन-एक्स और जेन-जी पीढ़ी की जरूरतों, लक्ष्यों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान पीढ़ी विकास को लेकर ज्यादा उत्सुक और तकनीक सम्पन्न है। 2014 में अपने स्थापना के साथ ही डीएमआई विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार कुशल पेशेवर तैयार कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.