पटना, दिसम्बर 16 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह योजना बिहार की कृषि को आधुनिक, समयबद्ध और लाभकारी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 950 कस्टम हायरिंग सेंटर लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष 267 नए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य है। बड़ी संख्या में किसान आर्थिक मजबूरियों के कारण आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने में असमर्थ हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर ऐसे किसानों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। यहां से वे मामूली किराये पर जुताई, बुआई-रोपनी, कटाई, हार्वेस्टिंग, थ्रेसिंग जैसे कार्यों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र प्राप्त कर सकेंगे। इससे खेती की लागत घटेगी, कार्य समय पर पूरे होंगे और उत्पादन एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रत्येक कस्टम हायरिंग...