लातेहार, दिसम्बर 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में प्रखण्ड कार्यालय की ओर से प्रत्येक पंचायत मे गरीबो के बीच वितरण के 132 कम्बल निर्धारित किया गया है। प्रखण्ड कार्यालय के नाजिर जावेद अख्तर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड के 15 पंचायतों में 132 -132 कम्बल वितरण किया जाएगा। पंचायतों में उक्त कम्बलों को शीघ्र भेजवाने की प्रक्रिया चल रही है। बता दे कि ठंड से गरीब असहायों को राहत पहुंचाने के लिए 2640 कम्बल की आपूर्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...