हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। 22 फरवरी को प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई। प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था ने एक स्वर में अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक ने कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की नींव है जो हर पात्र नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, पात्र लाभार्थियों का सटीक चिन्हांकन किया जाए और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रह जाए। नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क कानूनी सलाह, विधिक सहायता, लोक अदालत, 'राष्ट्र के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.