सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। आज का दिन भारत के सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है ताकि लोकतंत्र की जड़ और मजबूत हो सके। उक्त बातें अपर समाहर्ता ,राजस्व संजीव कुमार ने कहीं। अवसर था समाहरणालय सभाकक्ष में 16वां 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' समारोह का। उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप, एसडीओ सदर आनंद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अधिकारीगण,जन प्रतिनिधि,विभिन्न स्कूलों के छात्रों एवं अन्य लोगो ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग के संबोधन को सुनाया गया। अपर समाहर्ता के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित ...