जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में घर-घर कचरा उठाव को लेकर मकानों का सर्वे किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घरों को कचरा उठाव अभियान से जोड़ा जा सके। किस इलाके में कितने घरों से कचरा उठाया जा रहा है। इसे गूगल पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऑनलाइन सर्वे कराया जाएगा, ताकि कचरा उठाव के लिए सफाईकर्मी और वाहनों की क्षेत्रवार सटीक रिपोर्ट तैयार की जा सके। इसके बाद प्रत्येक क्षेत्र में मकानों की संख्या और कचरा संग्रह के साथ साथ घर-घर कचरा उठाव के शुल्क का डेटा जेएनएसी के पास पुख्ता हो जाएगा। जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जेएनसी सभागार में बैठक हुई, जिसमें घर-घर कचरा उठाव को लेकर मकानों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया। घर-घर कचरा उठाव, नाली व सड़कों की सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.