एटा, दिसम्बर 16 -- जलेसर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद का सदस्य पूर्व एमएलसी एवं जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष प्रत्येंद्र पाल सिंह को बनाया है। सदस्य बनाये जाने पर नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व एमएलसी को दो वर्ष पूर्व जिला कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनाया गया। गत दिवस भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा रहा। राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा नेता पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, अमित गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, रामजीलाल राजपूत, आशु ठाकुर, नरेश पाल सिंह, मनोज कुमार बजरंगी, होरीलाल राजपूत, अनेक सिंह राजपूत, बीएल कुशवाह, अमित विद्रोही, कपिल देव वार्ष्णेय, गौरव वाष्र्णेय, कपिल गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अटल बिहारी वार्ष्णे...