प्रयागराज, फरवरी 21 -- वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के लिए रिमांइडर भेजा है। खिलाड़ी के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक मौत की मुख्य वजह का पता नहीं चल सका है। ऐसे में विसरा रिपोर्ट को अहम कड़ी माना जा रहा है। गाजीपुर जिले के सौरी गांव थाना सादियाबाद निवासी किसान अवनी राय का बेटा 17 वर्षीय प्रत्यूष राय करीब चार साल से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास में रहकर वॉलीबाल की ट्रेनिंग ले रहा था। प्रत्यूष की दस फरवरी की सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह जमीन पर पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विषाक्त की वजह से मौत की आशंका व्यक्त करते हुए विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लै...