रांची, फरवरी 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता वार्ड संख्या 26 के प्रत्याशी गोपाल प्रसाद सोनी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज हुआ है। जिला सहकारिता पदाधिकारी की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रत्याशी गोपाल प्रसाद सोनी द्वारा मतदाता पर्ची पर अपने चुनाव चिन्ह लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जांच की गई। जांच के क्रम में आरोप सही पाया गया, जिसके बाद प्रत्याशी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...