रांची, फरवरी 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। वार्ड संख्या 45 के पार्षद पद के उम्मीदवार मो इमरान ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत प्रत्याशी इमरान ने रविवार को डोरंडा रिसालदार नगर, अरविंद नगर, ग्वालाटोली समेत अन्य इलाकों में पद यात्रा की। इस दौरान तीनों इलाके के लोगों से अपने लिये वोट मांगे। आश्वासन दिया है कि वह अगर चुनाव जीतते हैं तो मुहल्ले से बुनियादी समस्याओं को हरहाल में दूर करेंगे। मौके पर मौजूद मतदाताओं ने उन्हें सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मो इमरान के साथ गद्दी समाज के अध्यक्ष मेराज गद्दी, गब्बर गद्दी, गुड्डू गद्दी, आदिल कुरैशी, मो चांद, अंजुमन के मो नजीब, मो तबरेज, शमीम खान, मो नौशाद, मो बेलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.