रामगढ़, फरवरी 9 -- रामगढ़, अंकित कुमार (शहर प्रतिनिधि)। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर रविवार से प्रचार-प्रसार शुरु हो गया। प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ जनता से संपर्क कर रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग ने भी प्रत्याशियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना शुरु कर दिया है। आर्थिक मजबूत भी चुनाव में काफी मायने रखता है। लोग समर्थकों पर खर्च कर रहे हैं। चौक-चौराहों पर चाय की चुस्की के साथ भी प्रचार-प्रसार हो रहा है। चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले पोस्टर, बैनर, झंडे, गाड़ियों और दरी, पंडाल से लेकर जेनरेटर तक, सबका हिसाब-किताब आयोग की ओर से मांगा जाएगा। आयोग प्रत्याशियों से चुनावी खर्च का पाई-पाई हिसाब लेगा। इस सूची में 73 से ज्यादा आइटम के रेट तय किए गए हैं। इसमें खाना और नाश्ता के लिए भी रेट तय है। प्रत्याशी ने एक कप चाय पिलाई तो 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.