कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा। निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा चुनाव मैदान में उतरे अभ्यर्थियों के साथ शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान प्रेक्षकों ने सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों तथा निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी को आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है। प्रेक्षकों ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन व्यय का सही लेखा-जोखा रखने और समय-समय पर संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.