आदित्यपुर, फरवरी 7 -- गम्हरिया। निर्वाची पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मतदान एवं निर्वाचन अभिकर्ता दोनों एक ही वार्ड का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत पांच से अधिक व्यक्तियों की भीड़ इकठ्ठा नहीं करें। शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक निर्देश दिए। इसमें प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए सख्ती से पालन के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है। इस दौरान प्रत्याशियों को बगैर अनुमति के रैली, जुलूस और सभा नहीं करने की जानकारी दी गई। व्यय पंजी का तीन बार वेरिफिकेशन किया जाएगा। चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.