गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों द्वारा लगाये गये होर्डिंग्स को नगर निगम कर्मियों ने रविवार को हटाने का कार्य किया। जानकारी के मुताबिक मेयर पद के प्रत्याशी कामेश्वर पासवान एवं डॉ शैलेंद्र चौधरी का टावर चौक के पास लगे होर्डिंग्स को हटा दिया गया है। वहीं होर्डिंग्स हटाने को लेकर मेयर पद के प्रत्याशी कामेश्वर पासवान ने आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गलत है। होर्डिंग्स लगाने को लेकर उन्हें एप्रूवल मिला हुआ है। वह चुनाव आयोग से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। इधर, नगर निगम के प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि चुनाव में होर्डिंग्स लगाने से पहले नगर निगम से एनओसी व आदेश लेना जरूरी है। नगर निगम से बगैर आदेश लिये लगाये गये कई होर्डिंग्स को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.