अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या संवाददाता। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में मतदाताओं ने अध्यक्ष-मंत्री समेत सभी 45 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद कर दिया। कुल मतदान संपन्न बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के पदाधिकारियो के चुनाव के लिए मंगलवार को गहमा गहमी के बीच सकुशल संपन्न चुनाव में कुल 2500 मतदाताओं में से 2278 मतदाता अर्थात 91.12 फ़ीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सील बंद करवा स्ट्रांग रूम में चौकसी के बीच रखवाया गया है। बुधवार सुबह मतगणना होगी। मतदान संपन्न होने के बाद जीत-हार के कयास शुरू हो गए हैं। संघ के विभिन्न 12 पदों पर पदाधिकारियो के चुनाव के लिए मतदान कचहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में सुबह आठ बजे से हुआ। मौसम के मिजाज को देखते हुए सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे कतार में मतदात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.