आदित्यपुर, जनवरी 28 -- ग़म्हरिया। आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश्वर महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र भेजकर आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों समेत मेयर पद पर प्रत्याशी की घोषणा की मांग की है। सरायकेला नगर पंचायत परिषद के वार्ड 1 से 11 एवं कपाली नगर परिषद में भी प्रत्याशी की घोषणा की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पार्टी में प्रत्याशियों की कतार लग गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...