पटना, फरवरी 21 -- पटना विवि छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को स्क्रूटनी में कुछ प्रत्याशियों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पुन: उन्हें वैध घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में शनिवार को सीनेट हॉल के बाहर एबीवीपी के सदस्यों ने विवि पर राजभवन की 2018 की अधिसूचना के विरूद्ध जाकर प्रत्याशियों को वैलिड करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर शनिवार को छात्र धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे छात्रों ने विवि से छात्रसंघ चुनाव रद्द करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...