एटा, फरवरी 23 -- अवागढ़, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं मानसिक विकास को परखने के उद्देश्य से अवागढ़ पब्लिक स्कूल में ब्रेन बिट्स टेस्ट का आयोजन हुआ। प्रतियोगी परीक्षा में आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। टेस्ट में बाहर से आए विद्यार्थियों का स्कूल मैनेजर डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी बाबू), निदेशक सजल वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार ने स्वागत किया। यह परीक्षा कक्षा-वार (क्लास वाइज) आयोजित की गई। जिससे सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त हुआ। बाहर से आए अभिभावकों ने स्कूल में आयोजित इस टेस्ट की प्रशंसा की। अभिभावकों का कहना है कि इस प्रकार के टेस्ट बच्चों की वास्तविक प्रतिभा और क्षमता को समझने का एक बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने इसे एक सराहनीय एवं नई पहल बताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.