हल्द्वानी, जनवरी 20 -- हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सोना चांदी ज्वेलर्स परिवार के वरिष्ठ सदस्य राजाराम अग्रवाल का बीते सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से स्थानीय व्यापारिक समुदाय और शहर के गणमान्य व्यक्तियों में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। स्वर्गीय अग्रवाल की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके निवास स्थान से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों, परिजनों और परिचितों ने शामिल होकर उन्हें विदाई दी। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल समेत परिवार के सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.