मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट के निर्देशन एवं नेतृत्व में बुधवार को तीन प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी में तीन बाल श्रमिक पकड़े गए, जबकि, एक किशोर श्रमिक पकड़ा गया। महानगर के सीतापुरी, नेता कॉलोनी व करूला क्षेत्र में छापा मारा गया। पकड़े गए तीनों बाल श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में ले जाकर आयु परीक्षण कराया। जिसके बाद उनकी सुपुर्दगी बाल कल्याण समिति को किए जाने की कार्रवाई की गई। उपश्रमायुक्त ने बताया कि बाल श्रम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में संबंधित नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। विशेष बाल एवं किशोर चिन्हांकन अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...