भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। बाल श्रमिकों के रेस्क्यू को श्रम विभाग एवं एएचटीयू संग पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी करते हुए भदोही शहर के जलालपुर कस्ब स्थित कालीन बुनाई केंद्र में बाल श्रमिक के रूप में काम कर रहे सात बालक मुक्त कराए गए। पृथक कराए गए बाल श्रमिकों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही शुरू की गई। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत ऑपरेशन मुक्ति (बचपन बचाओ अभियान) के तहत डीएम विशाल सिंह एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि एक कालीन बुनाई केंद्र से सात नाबालिग बच्चे जिनकी उम्र मरीब 12 से 13 वर्ष लग रही है, जिन्हें मुक्त कराया गया। कार्यस्थल से पृथक कराए गए बाल श्रमिकों को बाल कल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.