श्रावस्ती, फरवरी 3 -- श्रावस्ती। ऑपरेशन शील्ड के तहत मंगलवार को पुलिस की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बैट्री की दुकानों पर एसिड की जांच की। साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि अवैधरूप से एसिड की बिक्री व वितरण करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एसिड की अवैध बिक्री अथवा वितरण से संबंधित कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...