औरंगाबाद, जनवरी 3 -- हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सभागार में जिला जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में शनिवार को सफदर हाशिमी और सावित्रीबाई फुले के प्रतिरोध का स्वर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हेडमास्टर अंबुज कुमार ने की। संचालन साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले और सफदर हाशिमी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुप्रिया, रेणु, साक्षी, अनुज्ञा ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डा. राजेश कुमार विचारक ने विषय प्रवेश किया। जिला सचिव वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और सफदर हाशिमी ने यह साबित कर दिया कि प्रतिरोध से ही समाज के अंधेरे को दूर किया जा सकता है। जहां सावित्रीबाई फुले ने अंधविश्वास, रुढ़िवाद, विधवा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.