कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में जैम-एनजीपीई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एमएससी) के छह दिवसीय समस्या समाधान पाठ्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। शुभारंभ भौतिक विज्ञानी एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रो. एचसी वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अवधारणात्मक स्पष्टता, तार्किक सोच और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। 21 जनवरी तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में प्रतिदिन शाम साढ़े तीन से पांच बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वयन डॉ. अंजू दीक्षित ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...