रुद्रप्रयाग, सितम्बर 22 -- रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी एवं जखोली ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक करवा कर सरकारी नौकरी चाहने वाले युवा बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं के सपने नकल माफिया चूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहा कि पिछले कुछ सालों में लगातार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और लगातार भर्ती परीक्षा सवालों के कटघरे खड़ी रही है। रविवार 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार और आयोग की नाकामी है, दोनों को इसका जवाब देना पड़ेगा। कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल ने भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने पेपर लीक मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.