लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ। त्रिवेणीनगर दो स्थित घर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अंकिता शुक्ला (21) ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता पिता संजय शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी कई वर्ष से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सफलता न मिलने से वह तनाव में थी। शनिवार दोपहर अंकिता बैंक की परीक्षा देकर घर लौटी थी। इसके बाद वह कमरे में चली गई। शाम तक जब बेटी कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार वाले जगाने गए तो वह पंखे से दुपट्टे के फंदे सहारे लटकी हुई थी। आनन- फानन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा। पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव सरोजनीनगर। बंथरा कस्बे में शनिवार देर रात राजेन्द्र गौतम (60) का शव घर के पास पेड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.