गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर पोखरे के पास किराए के मकान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला 27 वर्षीय मनोहर बिंद बद्री चंद्र पोखरा बीकापुर के पास किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.