आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़,संवाददाता। राहुल सांकृत्यायन राजकीय जिला पुस्तकालय आजमगढ़ के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग विषय पर शनिवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर के मनोविज्ञान विशेषज्ञ निरुपमा गुप्ता एवं गणित विषय के प्रवक्ता पुनीत मौर्य द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव एवं सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स प्रदान किए। प्रवक्ता पुनीत मौर्य ने गणित के कमजोर पक्षों को दूर करने के लिए रुचि पूर्वक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन अध्ययन पर जोर दिया। उन्होने कहा कि नियमित अभ्यास के बाद नियमित प्रैक्टिस सेट को करने से विषय में दक्षता और कुशलता प्राप्त होगी। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अपनी रुचि क्षमता के अनुसार कैरियर के सुनहरे सपनो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.