चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा। रविवार को कोल्हान नितिर तुरतुंग लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र चाईबासा में छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए एक विशेष एक दिवसीय मॉक इंटरव्यू (अभ्यास साक्षात्कार) कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, छात्रों के भीतर के डर को निकालने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के तीन मुख्य केंद्रों-चक्रधरपुर, चाईबासा और कुचाई-से कुल 102 अभ्यर्थियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू जैसा अनुभव देने के लिए कुल 4 अलग-अलग कमरों में इंटरव्यू बोर्ड का गठन किया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए अनुभवी बोर्ड मेंबर्स मौजूद थे। छात्रों की बारीकियों को परखने में विश्वजीत दोराईबुरु, सुनीता सोय, माझीराम जामुद...