प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन शुरू हुए अभियान के तहत पुलिस स्कूल-कॉलेज से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कानून के बारे में जानकारी दे रही है। अफसोस, इसके बावजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी व उत्पीड़न की वारदात थम नहीं रही है। शहर के मम्फोर्डगंज में शनिवार की शाम राह चलते एक प्रतियोगी छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने सरेआम छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। मूलरूप से जालौन की रहने वाली छात्रा प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कर्नलगंज थाने की पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार शोहदों की तलाश में जुटी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.