प्रयागराज, जनवरी 31 -- प्रयागराज। मधवापुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी सहेली की सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मीरजापुर के सिटी कोतवाली के घुरहूपट्टी निवासी श्याम लाल कौशल की बेटी 28 वर्षीय प्रतिमा कौशल आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह कीडगंज क्षेत्र के मधवापुर में किराए के कमरे में रहती थी। शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उसने आत्महत्या कर ली। कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव न होने पर उसकी एक सहेली ने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर कीडगंज वीरेंद्र कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया तो प्...