गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की आठवीं अकादमी में प्रथम राष्ट्रीय सीएसएसआर (कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आठ राज्यों की पुलिस के लगभग 200 जवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले सोमवार को आपदा के दौरान पुलिसकर्मियों की कुशलता को परखा गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि भारत के अधिकांश हिस्से ऐसे हैं, जो भूकंप और प्राकृतिक आपदा को लेकर अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं। इसीलिए एनडीआरएफ की टीम समय-समय पर एसडीआरएफ की टीमों को ट्रेनिंग देती है। जिसमें जवानों को हर मुश्किल हालात से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पहले एनडीआरएफ द्वारा विभिन्न स्टेट की एसडीआरएफ टीम को ट्रेंड किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.