दरभंगा, जुलाई 7 -- दरभंगा। दरभंगा प्रमंडल अंडर 19 वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला खेल विभाग की ओर से बालक अंडर-19 वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता पोलो मैदान में हुआ। जिला जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने इसका उद्घाटन गया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों का परिचय एवं उनके प्रमाणपत्र का सत्यापन किया गया। इसमें दरभंगा जिले के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी के खिलाड़ी शामिल हुए। दरभंगा प्रमंडल बॉलीबॉल टीम के रूप में खिलाड़ियों को चयन किया किया गया। प्रतियोगिता 12 व 13 जुलाई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में होगी। पांच व छह जुलाई को लिए गए ट्रायल में कुल 42 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें 15 बच्चों का चयन किया गया। इनमें समस्तीपुर के रौनक कुमार, आनंद कुमार, नवीन कुमार, अभिनंदन कुमार व राजीव कुमार हैं। द...