महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक लान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, रसोइयों के विज्ञान, पाककला समेत अनेक प्राजेक्ट में अपना हुनर दिखाया। डीएम संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह व बीएसए रिद्धी पांडेय ने स्टालों का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को पुरस्कृत कर हौंसला बढ़ाया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बरवा खुर्द के अभिषेक को पहला, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहा के अंकित कुमार को दूसरा,कम्पोजिट विद्यालय बरगदवा की रितिका को तसरा, कम्पोजिट विद्यालय खैराटी के रामकेश को चौथा व उच्च प्राथमिक वि...