दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने भारत के युवा को संस्कारी एवं देश की संस्कृति को अग्रणी बताया। मेरा युवा भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम सागर कुमार, द्वितीय सुमन कुमारी, तृतीय स्थान सुनील कुमार ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने युवाओं की तुलना वायु से की। मौके पर प्रो. राजकुमार, डॉ. रामानेक कुशवाहा, डॉ. रोहिणी कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. रामनाथ शर्मा, डॉ. शिखा आदि ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...