गया, जनवरी 4 -- इमामगंज ओलंपस मॉन्स क्लब पथरा द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज और खेल प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को रविवार को एक समारोह का आयोजन कर उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 1157 बच्चों ने भाग लिया था। क्लब के संस्थापक दीपक कुमार और अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ओलंपस मॉन्स क्लब का मुख्य उद्वेश्य है। ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन बच्चों को प्रतियोगिता की लड़ाई लड़ने की शक्ति प्रदान करना है, जिससे वे अपने जीवन में ऊंचे शिखर को पा सकें। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने क्लब और बच्चों को उत्साह बढ़ाने के लिए खेल परिसर की बाउंड्री देने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.