नैनीताल, दिसम्बर 16 -- गरमपानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा में निपुण भारत मिशन के तहत मंगलवार को हिन्दी एवं गणित विषय की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एनपीआरसी सिमलखा क्षेत्र के दर्जन भर प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौणा की वानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेड़ी की सौम्या बिष्ट द्वितीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालड़ी की जिया तृतीय स्थान पर रही। परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षक दयाकिशन के निर्देशन में किया गया। गणित विषय की परीक्षा नवीन सिंह जलाल एवं तारा सिंह नेगी व हिन्दी की परीक्षा नसरीन खातून एवं बबलू सुयाल ने संपन्न कराई। कार्यक्रम के अंत में एनपीआरसी सिमलखा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.