शाहजहांपुर, मार्च 23 -- मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जनपद के पिपरौला स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में शहीद दिवस मनाया गया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, मुकेश परिहार, नमामि गंगे डीपीओ डा. विनय सक्सेना, मनोज, विवेक कुमार ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि जिस प्रकार देश के अमर बलिदानियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया व अपने अदम्य साहस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाकर देश को आज़ादी दिलाई, उसी प्रकार आज के युग में युवाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चहिए। मुकेश परिहार ने भी युवाओं को समाजसेवा द्वारा राष्ट्र सेवा का संदेश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.