किशनगंज, फरवरी 24 -- दिघलबैंक। जिला राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डाइट चकला, किशनगंज में किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड दिघलबैंक के 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुलसिया तथा उच्च विद्यालय तुलसिया की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा प्रखंड को गौरवान्वित किया। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय से वर्ग आठवीं की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिमा की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि प्रतिमा ने विज्ञान विषय की अवधारणाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं उच्च विद्यालय तुलसिया के नवम वर्ग की छात्रा वर्षा कुमारी ने भी बेहतर प्रदर्शन क...