रामपुर, दिसम्बर 2 -- सोमवार को क्षेत्र के ग्राम लोहा स्थित कंपोजिट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के दौरान विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान 50 मीटर बालक बालिका दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खाता चिंतामन के मोहित और कुछ प्राथमिक विद्यालय लोहा की छात्रा मधु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर बालक दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा के सूरज ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय मिल्क के साहब ने द्वितीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय नानकार के भूरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 100 मी बालिका दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा...