रुडकी, फरवरी 9 -- देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार से छह फरवरी तक आयोजित खेल महाकुंभ में पेंचैक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे रुड़की के खिलाड़ियों का सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार टीम कोच शिशंक सैनी ने बताया कि रुड़की से वॉरियर्स अकादमी के नौ खिलाड़ियों में से छह ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया, जबकि तीन खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पदक विजेताओं में शैलविया शर्मा और रुद्र कुमार ने कांस्य पदक, जबकि वेदांत सुयाल, जयंत चौधरी, अभिनव चौधरी और वंश सैनी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा इस्तांक धीमान,...