प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मिडटाउन के इनरव्हील क्लब की ओर से बुधवार को ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतर-विद्यालय प्रतिभा प्रतियोगिता कराई गई। अलग-अलग आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लेकर पुरस्कार जीते। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष विनती अग्रवाल, सचिव आंचल साह, शालिनी तलवार, स्मिता अग्रवाल, सीता अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...